NMH NEWS नीमच। शहर की पुरानी कृषि उपज मंडी में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां एक किसान के टेम्पो से दिन दहाड़े 55.5 किलोग्राम अलसी का कट्टा चोरी हो गया है । घटना के समय टेंपो के पास कोई मौजूद नहीं था। किसान अपनी उड़द की फसल तुलवाने में व्यस्त था। मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया।

 

यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे हुई। ग्राम थडोली निवासी राहुल पिता राजमल राठौर (उम्र 29 वर्ष) अपनी फसल बेचने मंडी पहुंचा था। किसान उड़द के साथ आलसी भी बेचे मंडी आया था उड़द बचने के दौरान टेम्पो पास ही खड़ा था। किसान उड़द दिलवाले में व्यस्तता था। उस समय 3 युवकों ने अलसी का कटा पर कर लिया।

तुलाई के बाद जब राहुल राठौर टेम्पो के पास पहुंचा, तो अलसी का कट्टा गायब मिला। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।पूरी घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। CCTV खंगाले गए तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ। 

फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति टेम्पो से कट्टा उठाकर ले जाते दिखाई दिए। किसान राहुल ने बघाना थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।