नीमच के समीपस्थ स्थित धनेरिया कला पंचायत के अंतर्गत आने वाले लेवड़ा गांव में विद्युत की डीपी से करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि डीपी पर तार खुले हुए थे उसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन विद्युत विभाग द्वारा उसको सुधार नहीं गया है जिसके चलते यह हादसा हुआ है। जिसमें लेवड़ा निवासी विनोद पिता राजू मीणा नाम के युवक को अपनी जान गवना पड़ी है।