नीमच का चर्चित प्रधान आरक्षक थानेदार से कम नहीं, तत्कालीन मंत्री भी हटाने के लिए लिख चुके हैं पत्र, बावजूद 7 सालों से एक ही चौकी पर पदस्थ के प्रधान आरक्षक 

bablu
2 Min Read

NMH NEWS नीमच। जिले के नयागांव चौकी पर पदस्थ चर्चित प्रधान आरक्षक महेश तोमर अपने आपको किसी थानेदार से कम नहीं समझता। प्रधान आरक्षक महेश का इतना पावर है कि वह बड़े-बड़े पुलिस अधिकारियों की भी नहीं सुनता। ना उनके फोन उठाता। चर्चित प्रधान आरक्षक महेश तोमर को तत्कालीन मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी नयागांव चौकी से हटाने के लिए कलेक्टर-एसपी को पत्र लिख चुके हैं। 4 साल होने के बाद भी चर्चित प्रधान आरक्षक नयागांव चौकी पर ही जमा हुआ। प्रधान आरक्षक के हौसले इतने बुलंद है कि उसने नीमच की मीडिया को कटघरे में खड़ा कर दिया और ग्रुप में लिखा कि वह सभी को मासिक बंदी देता है वह चाहे तो नीमच की मीडिया जगत को बदनाम कर सकता है उसने बंदी लेने वालों की लिस्ट बना रखी है। लेकिन आरक्षक क्यों पैसों की बदरबाट करता है इसका उसकने खुलासा नहीं किया।

बता दें कि नयागांव चौकी पर प्रधान आरक्षक महेश तोमर बीते 7 सालों से पदस्थ है। ओर हो सकता है अवैध गतिविधियों को अंजाम देकर रुपया कमाता हो और उसके बाद पैसों की बंदरबाट करता होगा।

हालांकि इतना सब कुछ होने की बावजूद भी अब तक प्रधान आरक्षक महेश तोमर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। देखना होगा कि नीमच एसपी अंकित जायसवाल जो कि पुलिस की छवि को सुधारने का काम कर रहे हैं। कब तक ऐसे प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई होती है। जो खुद ही रुपयों की बंदरबाट करना व्हाट्सएप ग्रुप में कबूल कर रहा है।

नीमच में आरक्षक की दबंगई, खुलेआम सभी पत्रकारों को बदनाम करने किया दावा, बैरियर के बाद आरक्षक को लेकर नयागांव आया सुर्खियों में

Share This Article
Leave a comment