तरुण बाहेती बने नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बधाईयों का लगा ताता 

Harish Meena
1 Min Read

NMH NEWS नीमच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार की शाम को मध्य प्रदेश के 71 शहर व जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। जिसके तहत नीमच जिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती को बनाया गया है। 71 नाम की सूची में 44 नंबर पर नीमच में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई है।

तरुण बाहेती वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव के पद पर है। तरुण बाहेती प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन में विभिन्न पदों पर भी रह चुके हैं। उनके द्वारा पूर्व में भी जिला चिकित्सालय में मरीजों की परेशानियों को हल करने के लिए चिकित्सालय संघर्ष समिति बनाई गई कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नाम पर तरुण बाहेती की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाईयों का ताता लग गया है।

Share This Article
Leave a comment