नीमच में आवारा श्वानों का आतंक, विश्व हिंदू परिषद ने नगर पालिका में दिया ज्ञापन, श्वान से गोवंश और नागरिकों की सुरक्षा की मांग

bablu
3 Min Read

NMH NEWS नीमच। शहर में आवारा श्वान के बढ़ते आतंक ने नागरिकों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को इस गंभीर समस्या के खिलाफ नीमच नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम एक ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में शहर में आवारा श्वानों द्वारा गोवंश और नागरिकों, विशेषकर बच्चों पर किए जा रहे हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है।

शहर में आवारा श्वानों का आतंक लंबे समय से जारी है, जिससे नागरिक भयभीत हैं। श्वान न केवल नागरिकों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि गोवंश और उनके बछड़ों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। कई मामलों में, श्वानों के हमलों में घायल गोवंशों की मृत्यु भी हो गई है। विहिप ने नगर पालिका से आवारा श्वान की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। आवारा कुत्तों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है। नागरिकों को इस समस्या के प्रति जागरूक करने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी सुझाव दिया गया है। विहिप ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं देती है, तो बजरंग दल चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा। प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला धर्म प्रसार प्रचार प्रमुख विनोद जायसवार, जिला बलो उपासना प्रमुख दिलीप ग्वाला, जिला मिलन साप्ताहिक प्रमुख कपिल बैरागी, जिला मठ मंदिर अर्चित प्रमुख पं राम अवतार शर्मा, प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी, प्रखंड संयोजक पवन जायसवार, प्रखंड उपाध्यक्ष बबलु किलोरिया, गोरक्षा प्रमुख सूरज ग्वाला, सहसंयोजक पवन पुरोहित, तूफान सिंह धनगर, प्रखंड सेवा प्रमुख हरीश यादव, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख राजू धनगर, प्रखंड सह सेवा प्रमुख मांगीलाल मकवाना, प्रखंड सह समरसता प्रमुख कारण हाडा, प्रखंड सत्संग प्रमुख रवि परिहार, प्रखंड प्रचार प्रसार विनोद गोठवाल, अशोक माली, विक्रम सूर्यवंशी, राजू मेघवाल, सुदर्शन शर्मा, नमन शर्मा और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment