कुचड़ोद में निकली बजरंग दल की शौर्य यात्रा, कदमताल करते हुए चलते दिखे बजरंगी

Harish Meena
2 Min Read

NMH NEWS जीरन। विहिप बजरंग दल द्वारा जीरन प्रखंड के कुचडोद में शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा में बजरंगी गणवेश में घोश के साथ शस्त्र वाहिनी ,और ध्वज वाहिनी के साथ नजर आए। शोर्य यात्रा कुचड़ोद नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल जिला सहसंयोजक अनिल सिंह सिसोदिया ने किया। सर्वप्रथम भारत माता और राम दरबार के छायाचित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात 1984 से बजरंग दल 2024 तक 40 वर्षों का बजरंग दल का कार्य विस्तार बताया 1990 की कार सेवा 1992 की कारसेवा अमरनाथ शाइन बोर्ड राम सेतु 7 लाख से अधिक को वंश की रक्षा 70000 से अधिक वध के लिए जाते हुए गोवंशो का सरक्षण और श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की मुख्य भूमिका का विषय रखा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, और हिंदू युवा को कैसे तेजस्वी और शोर्यवान बनना है इस विषय पर बौध्दिक दिया ओर बताया कि प्रत्येक गांव में बजरंग दल की समितियां का विस्तार होना चाहिए क्योंकि आने वाला समय चुनौती पूर्ण है सारी समस्याओं का हल संगठित हिंदू समर्थ भारत है। कार्यक्रम का 20 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ l। वीर वानर हनुमान जी मंदिर पर एकत्रीकरण के पश्चात नगर के मुख्य मार्ग में होते हुए सामुदायिक भवन पर बजरंग दल की प्रार्थना के साथ समापन हुआ। शोर्य यात्रा में प्रखंड अध्यक्ष शिवराज सिंह उपाध्यक्ष, डॉ नरेंद्र सिंह, प्रखंड संयोजक पवन, सह मंत्री वीरेंद्र दास, प्रखंड सत्संग प्रमुख श्रवण सिंह, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख राम प्रसाद,खंड अध्यक्ष नवीन, खंड संयोजक मुकेश, खंड उपाध्यक्ष महेश ओर बड़ी संख्या में प्रखंड की कार्यकारिणी और खंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment