लेवड़ा गांव में विद्युत की डीपी से करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

Harish Meena
1 Min Read

नीमच के समीपस्थ स्थित धनेरिया कला पंचायत के अंतर्गत आने वाले लेवड़ा गांव में विद्युत की डीपी से करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि डीपी पर तार खुले हुए थे उसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन विद्युत विभाग द्वारा उसको सुधार नहीं गया है जिसके चलते यह हादसा हुआ है। जिसमें लेवड़ा निवासी विनोद पिता राजू मीणा नाम के युवक को अपनी जान गवना पड़ी है।

Share This Article
Leave a comment