सुखले खरीदी बिक्री को लेकर लाठी डंडे, बंजारा समाज के एक व्यक्ति की मौत 

Harish Meena
1 Min Read

NMH NEWS नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टाटीया खेड़ी में सुखले की खरीदी बिक्री को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। जिसमें बंजारा समाज के एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मिली जानकारी अनुसार पप्पू लाल पिता खेमाजी बंजारा ने अपने सूखले का रोड़मल बंजारा को बेच दिया था। जिसको दूसरे को विक्रय किए जाने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मृतक के भाई बलवंत बंजारा ने बताया कि उसके भाई पर रोडमल बंजारा उसके परिवार के 4- 5 लोगों ने पत्थर लाठी डंडों से हमला कर दिया है जिसके चलते पप्पूलाल पिता खेमजी बंजारा की मौत हो गई है। मृतक के परिजन चाहते हैं कि जिन लोगों ने मारपीट की है उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं सूचना मिलते ही नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल सहित पुलिस टीम जिला चिकित्सालय पहुंची है। मृतक के परिजन मारपीट करने वालों के घर के सामने अंतिम संस्कार करने पर अड़े हुए हैं। जिन्हें खबर लेकर जाने तक जिला चिकित्सालय में पुलिस समझाने के प्रयास कर रही है।

वीडियो खबर देखने के लिए लिंक पर क्लिक कर जुड़े NMH NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप में

Share This Article
Leave a comment