नीमच-मनासा मार्ग पर कुएं में तैरती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस 

Harish Meena
1 Min Read

NMH NEWS नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नीमच मनासा मार्ग पर शमशान के सामने कुएं में लाश मिली है। जिसकी सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से बाहर निकाला।

दरअसल चंबल कॉलोनी के समीप शमशान के सामने स्थित किलोरिया परिवार के कुए में यह लाश मिली है। जिसकी शिनाख्त विष्णु पिता मांगीलाल रैगर रिटायर्ड कॉलोनी धनेरिया रोड़ बघाना के रूप में हुई। मृतक विष्णु HDFC Bank में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। शनिवार की सुबह जब खेत मालिक कृषि कार्य के लिए खेत पर पहुंचे तो उन्हें कुएं में एक व्यक्ति का शव उलटा पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद डायल 100 पर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची है। शव मिलने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली आसपास के रहवासी भी मौके पर एकत्रित हो गए। फिलहाल शव को कुएं से निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। सिटी पुलिस यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच में भी जुट गई हैं।

Share This Article
Leave a comment