नीमच। बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेमांर्डा निवासी एक व्यक्ति को खेत पर कुएं की मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया । जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार सेमांर्डा निवासी मदन पिता पृथ्वीराज जाती रावत को स्वयं के खेत पर करंट की चपेट में आगया। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर उसका उपचार जारी है। घायल के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि खेत पर कार्य करने के दौरान पानी भरने के लिए कुए की मोटर चलाने गए इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए जिससे वह घायल हो गए हैं। https://nmhnews.com/news-of-states/increase-salary-the-chief-minister-has-increased-the-salary-of-the-peoples-representatives-by-3-times-now-the-sarpanch-will-get-this-much-salary-see-the-salary-list-of-the-employees/