सिंगोली क्षेत्र के फुसरियां स्थित धाकड़ क्रेशर के सामने दुल्हा दुल्हन की कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसमे दुल्हा दुल्हन सहित 5 घायल हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार रावतभाटा निवासी भंवर सिंह रावत अपने पुत्र का विवाह संपन्न कराने के बाद सोमवार अल सुबह आरोली राजस्थान से बारात लेकर रावतभाटा के लिए लौट रहे थे, तब ही दुल्हा दुल्हन की कार क्रमांक आरजे 09 यूबी 0945 सिंगोली कस्बे से 4 किलोमीटर दूर करीब साढ़े 5 बजे तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित हो कर पलट गई, कार में सवार दुल्हा बलबीर सिंह रावत (27), दुल्हन सीता बाई (27), सहित कार चालक गौतम सुनकर (30), एक बालिका चंचल (12) और स्वयं भंवर सिंह रावत (55) गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया।
https://nmhnews.com/crime-news/the-incident-of-tractor-and-trolley-theft-from-jeeran-area-exposed-03-accused-arrested-02-nominated-stolen-mashruka-seized-police-station-jeeran-got-success/