NMH NEWS नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डोराई गांव में पुलिस ने दबीश दी। जहां एक बाड़े में उगाए गए गांजे के हरे पौधों को जप्त किया। इसके साथ ही गांजा भी पकड़ा है। VIDEO NEWS नीमच/ रतनगढ़ पुलिस ने डोराई गांव में दी दबिश, बाड़े में लगे थे गांजे के पौधे, गांजा भी हुआ बरामद, देखें खबर दरअसल रतनगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद गांव डोराई में बंसीलाल धाकड़ के बाड़े में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी बंसीलाल पिता हरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर उसकी कब्जे से 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया। इसके साथ ही आरोपी द्वारा अपने बाड़े में उगाए गए अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे भी जप्त किए हैं जिनका वजन 9 किलो 470 ग्राम है जिसकी कीमत 189000 रुपए आकी गई है। पुलिस ने आरोपी बंसीलाल धाकड़ के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी से जप्त किए गए अवैध मादक पदार्थ गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। VIDEO NEWS- नीमच/ बगीचा नंबर 12 में अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद आज फिर बवाल, अतिक्रमणकर्ताओं ने तोड़ी प्रीकास्ट की बाउंड्री, मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, फिर हुआ ये... देखें खबर   सिटी पुलिस ने मंदिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार