📰 पूरी खबर:
NMH NEWS नीमच। जिले के दो अलग-अलग गांव में आधी रात में गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी इसी दौरान 108 एंबुलेंस ईएमटी और पायलट देवदूत बनकर सामने आए हैं। 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल मिलने के तत्काल बाद दोनों स्थानों पर आधी रात में एंबुलेंस प्रसव पीड़िता महिलाओं के घर पहुंची। जिन्हें अस्पताल लाया जा रहा था इसी दौरान अधिक प्रस्ताव पीड़ा होने पर एंबुलेंस के ईएमटी राहुल राठौर और पायलट दशरथ व्यास ने रास्ते में एंबुलेंस रोककर दोनों की सफल डिलीवरी करवाई है। दोनों डिलीवरी में महिला और बच्चे स्वस्थ हैं।
दरअसल नीमच तहसील के अंतर्गत आने वाले माल्या गांव की प्रेग्नेंट महिला रवीना कुंवर पति राजेंद्र सिंह को बुधवार और गुरुवार की रात्रि में 12 बजे के करीब प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 108 एंबुलेंस पर सूचना दी गई तो 108 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट महिला के घर पहुंचे। जहां से 108 एंबुलेंस से गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला से परमिशन लेने के बाद 108 एंबुलेंस ईएमटी राहुल राठौर और पायलट दशरथ व्यास ने रास्ते में सफल डिलीवरी करवाई। जिसमें महीला और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
दूसरा मामला जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले गोटा गांव का है जहां बुधवार गुरुवार की रात्रि में 3:30 बजे के करीब भी सुमित्रा बाई पति राहुल को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 108 एंबुलेंस पर सूचना दी गई। 108 एम्बुलेंस महिला के घर पहुंची जहां से उसे एंबुलेंस के माध्यम से जावद शासकीय अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने लगी जिसके बाद 108 एंबुलेंस के EMT राहुल राठौर और पायलट दशरथ व्यास ने एंबुलेंस को साइड में लगाकर महिला की सफल डिलीवरी करवाई गई। महिला ने एक लड़की को जन्म दिया है फिलहाल महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और जावद शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नीमच- मनासा मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, पिकअप ने दो बाइक को मारी टक्कर, पांच बाइक सवार घायल सभी घायल अलग-अलग क्षेत्र के रहवासी, पढ़े पुरी खबर.....https://nmhnews.com/accident/bablu/5072/