नीमच में भगवानपुरा से लापता हुआ मंदबुद्धि युवक, 4 दिन बाद भी नहीं, परिजन कर रहे तलाश, आप भी करें मदद

bablu
2 Min Read

NMH NEWS नीमच। शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भगवानपुरा से एक युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। यहां का 26 वर्षीय युवक दीपक पिछले चार दिनों से लापता है। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण दीपक घर का रास्ता भूल गया। और परिजन दिन-रात 4 दिनों से उसकी तलाश में भटक रहे हैं।

4 दिन से घर नहीं लौटा ‘दीपु

परिजनों ने बताया कि दीपक उर्फ दीपू पिता विनोद कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 9, भगवानपुरा, नीमच बीते 10 मार्च 2026 से घर से कहीं निकल गया। जब वह देर शाम तक नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता सताने लगी। क्योंकि दीपक मंदबुद्धि है, जिस कारण वह अपनी सही जानकारी देने में भी असमर्थ हो सकता है।

पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगी, परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी अपील

थक-हारकर परिजनों ने नीमच सिटी थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस भी अपने स्तर पर हुलिए के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। वहीं लापता युवक के परिजनों ने सोशल मीडिया और शहरवासियों से अपील भी की है कि उनके लापता युवक को ढूंढने में मदद करें। अगर फोटो में दिख रहा आपको यह युवक कहीं भी दिखाई दे या इसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया इंसानियत के नाते नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

  • 8085313336
  • 9589785793
  • 7725802716
Share This Article
Leave a comment