MP के 26 IAS अफसरों का हुआ तबादला, 8 जिलों के बदले कलेक्टर, हिमांशु चन्द्र होंगे नीमच के नए कलेक्टर

Bablu Kiloriya
2 Min Read

NMH NEWS नीमच/मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार की देर रात को 26 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें आठ जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। जिसमें नीमच भी शामिल है। जारी सूची के मुताबिक अब नीमच के नए कलेक्टर हिमांशु चंद्र होंगे। सूची में नीमच कलेक्टर दिनेश जैन का नाम भी शामिल हैं। जिन्हे पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। बता दे की नीमच की नए कलेक्टर हिमांशु चंद्र 2015 बेच के आईएएस अधिकारी हैं जो इंदौर शहडोल भोपाल सहित कई जिलों में रह चुके हैं।

नीमच सहीत इन जिलों के कलेक्टर बदले

नीमच, शहडोल, मण्डला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। जिसमें अब तक जनसपंर्क संचालक रहे रोशन कुमार को विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है. हर्ष सिंह डिंडोरी के कलेक्टर होंगे. हर्षल पंचोली को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है. नीमच के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीना होंगे. जबकि बालाघाट के कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा को कलेक्टर राजगढ़, केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर और सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है। जिले से जुड़ी ऐसी ताजा अपडेट व खबरे पाने के लिए जुड़े NMH NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप में। https://chat.whatsapp.com/Ew6d0NyVmMN21PSTGNPxKu

 

Share This Article
Leave a comment