कांग्रेस पार्षदों ने किया नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन का बहिष्कार, भारत माता चौराहे पर दिया धरना

Bablu Kiloriya
2 Min Read

NMH NEWS नीमच। नगर पालिका में सोमवार को विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसका विरोध कांग्रेस के पार्षदों द्वारा किया गया है। विशेष सम्मेलन में कांग्रेस तो छोड़ो भाजपा के भी कई पार्षद नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका सम्मेलन का बहिष्कार कर भारत माता चौराहे पर धरना दिया है और नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद् नियमों के विपरीत चलाई जा रही है। विशेष सम्मेलन किसी विशेष परिस्थितियों में लाया जाता है लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा तानाशाही चलाते हुए विशेष परिषद सम्मेलन बुलाया गया है। छुट्टियों के दिनों में एजेंडा जारी किया गया है। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है की नगरपालिका में केवल भ्रष्टाचार किया जा रहा है।कांग्रेस पार्षदों ने कई बार अवगत कराया है की जमीन घोटाले बंद करें लेकिन निरंतर जमीन घोटाले किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए। क्योंकि बीजेपी के पार्षद भी परेशान हैं बीजेपी के कई पार्षद सम्मेलन में नहीं पहुंचे हैं। परिषद सम्मेलन चलने तक कांग्रेस के पार्षदों ने भारत माता चौराहे पर धरना दिया है।   नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन का कांग्रेस के पार्षदों ने किया बहिष्कार, भारत माता चौराहे पर दिया धरना, लिंक पर क्लिक कर देखें विडियो….. https://www.instagram.com/reel/C-AV9was51q/?igsh=MWNqcWhiYWg5eTBkMQ==

Share This Article
Leave a comment