भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, नवीन कार्यकारणी की हुई घोषणा, शहर में निकाली गई रैली, भारत माता चौराहे पर किया रोड जाम

Harish Meena
3 Min Read

नीमच। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक भोलियावास में शुक्रवार को आयोजित की गई बैठक में मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी उपस्थित रहे हैं जिन्होंने जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें अध्यक्ष सुरेश चंद्र धाकड़ भोलियावास, मंत्री प्रमोद नागदा रेवली देवली, उपाध्यक्ष जमनालाल पाटीदार पिपलोन, हरी विलास पाटीदार कनावटी, सहमंत्री दिनेश पाटीदार रबड़िया, भंवर सिंह सावन, कोषाध्यक्ष निलेश पाटीदार जयसिंहपुरा, युवा प्रमुख देव शर्मा सावन, प्रचार प्रसार प्रमुख रामगोपाल धाकड़ भोलियावास, जैविक प्रमुख अरविंद जैन सोनियाना, पशुपालन नंदकिशोर नागदा धनेरिया, जल आयाम दशरथ पाटीदार जीरन, मंडी प्रमुख हरी विलास कनावटी, विधि प्रमुख प्रभु लाल धनगर पलसोड़ा, बिजली प्रमुख रामगोपाल भोलियावास, राजस्व प्रमुख जगदीश पाटीदार, सहकारिता बाबूलाल धाकड़ बीज प्रमुख राधेश्याम धाकड़, पर्यावरण प्रमुख बाबूलाल रामनिवास की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी सदस्यों ने शपथ ली और उसके बाद शहर के प्रमुख मार्गो से रैली निकालते हुए भारत माता चौराहे पर पहुंचे जहां माल्यार्पण किया जाना था लेकिन भारत माता चौराहे के सामने वाहन पार्किंग के चलते उन्हें स्थान नहीं मिला। 20 मिनट के करीब रुकने के बाद जब वाहनों को यातायात विभाग द्वारा नहीं हटाया गया तो किसान संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। भारत माता चौराहे के सामने रोड पर जाम लगा दिया दोनों तरफ से आवाजाही को रोक दिया। पुलिस कर्मियों की समझाइए के बाद किसान संघ के पदाधिकारीयो ने जाम को खोला हैं। वहीं यातायात पुलिस द्वारा एक कार को भी जप्त कर थाने पर खड़ा करवाया है। किसान संघ के पदाधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय किसान संघ के 21 सदस्यों की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है जो किसानों को होने वाली समस्याओं को उठाएगी और आंदोलन करेगी कार्यकारिणी के गठन के बाद भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे लेकिन इसकी सूचना प्रशासन को देने के बाद भी यहां पर वाहनों को नहीं हटाया गया प्रतिमा के सामने तीन वाहन लगे हुए थे जब कई देर तक वहां को नहीं हटाया गया तो उन्होंने अपना विरोध जताकर हटवाया है। वीडियो खबर पाने और ऐसी ताजा अपडेट पाने के लिए लिंक पर क्लिक कर ग्रुप में जुड़े।https://chat.whatsapp.com/Ew6d0NyVmMN21PSTGNPxKu

 

Share This Article
Leave a comment