कनावटी में रावण दहन के बाद दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, चले लाठी डंडे और हथियार, पांच हुए घायल, दो गंभीर घायलों को किया रेफर

Bablu Kiloriya
2 Min Read

नीमच। शहर के केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कनावटी में देर रात रावण दहन के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें लाठी डंडों और तलवार से हमला किया गया। विवाद में एक पक्ष के 4 व्यक्ति तो दुसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ। दो गम्भीर घायलों को रेफर किया है। मामले में केंट पुलिस ने दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली।

बताया जा रहा है की रावण दहन के बाद दो युवकों प्रितेश और नीरज की एक युवक के साथ कुछ बात को लेकर कहासूनी हुई थी। जिसके कुछ देर बाद कुछ लोग तलवार और लठ्ठ लेकर आ गए और हमला कर दिया। हमले करने का एक शॉर्ट विडीयो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा जा सकता है कि एक व्यक्ति लाठी डंडे से दूसरे पर हमला कर रहा है।

बताया जा रहा है कि विवाद में एक पक्ष के अभिषेक पिता शांतिलाल पाटीदार उम्र 20 वर्ष निवासी कनावटी, महेश पिता मदनलाल धोबी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्वालटोली, अनिकेत पिता कृष्णकांत सेन उम्र 14 वर्ष निवासी कनावटी, राज पिता दशरथ मालवीय उम्र 23 वर्ष निवासी ग्वालटोली बताए जा रहे हैं। वही दुसरे पक्ष के दीपक पिता भेरु नायक उम्र 35 वर्ष निवासी कनावटी भी घायल हुआ। घायलों में अभिषेक पाटीदार और महेश धोबी के गंभीर घायल होने पर रेफर कर दिया है। घटना के बाद केंट थाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और घायलों के परिजनों को भीड़ लग गई। केंट पुलिस द्वारा दोनो पक्षों की एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

दिवासी समाज के युवक की मौत के मामले में जयस संगठन ने थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, पीड़ित परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, पुलिस बता रही एक्सीडेंट 

 

Share This Article
Leave a comment