नाले में बहे 6 वर्षीय मासूम का 48 घंटे बाद नही चला पता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शव मिलने का भ्रामक मैसेज 

Bablu Kiloriya
2 Min Read

NMH NEWS नीमच। शहर के अंबेडकर कॉलोनी की छोटी पुलिया के नाले में बहे 6 वर्षीय मासूम हसनेन कुरेशी का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। लेकिन नीमच शहर में 6 वर्षीय मासूम हसनेन का शव वार्ड क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले रावण रुंडी के बांध पर मिलने की भ्रामक जानकारी फैल गई। शहर में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक मैसेज तेजी से वायरल हुआ।

नीमच/ अंबेडकर कॉलोनी की छोटी पुलिया पर नाले में बहा 6 वर्षीय बच्चा, नीमच NDRF के जवान रहे सर्चिंग

जिसमें बताया गया कि नाले में बहे 6 वर्षी मासूम का शव रावण रूड़ी के धोबी घाट पर मिला है। लेकिन जब जानकारी निकाली गई तो सामने आया कि बच्चों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। और यहां जो मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है उसे प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रामक बताया है। प्रशासनिक अधिकारियों को कहना है कि अभी सर्चिंग अभियान जारी है और बच्चे का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसा मैसेज वायरल करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करे। कोई भी ऐसी फेक भ्रामक सूचनाओं का प्रसारण ना करे।

नीमच जिले से जुड़ी ऐसी ताजा अपडेट व खबरें पाने के लिए लिंक पर क्लिक कर जुड़े NMH न्यूज के WhatsApp ग्रुप में

 

Share This Article
Leave a comment