अज्ञात कारणों के चलते कुंडला निवासी व्यक्ती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Bablu Kiloriya
1 Min Read

नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंडला में अज्ञात कर्म के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि की है।
जानकारी अनुसार कुंडला निवासी रामसिंह पिता रामनिवास बलाई उम्र 36 वर्ष रात में घर पर सोने गया। परिजनों ने सुबह 4:00 बजे उठकर देखा तो उक्त व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों ने कुकड़ेश्वर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची मौके पंचनामा तेयार कर शव को फांसी के फंदे से उतरा गया । पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहा मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रामसिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों कि इसका खुलासा नहीं हो पाया है फिल्हाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।                      इस खबर की वीडियो खबर पाने और ऐसी ताजा अपडेट पाने के लिए लिंक पर क्लिक कर ग्रुप में जुड़े।https://chat.whatsapp.com/LIEaUjMEi20EKSKr7UBnkJ

Share This Article
Leave a comment