NMH NEWS नीमच। शहर के मेसी शोरूम चौराहे के यहां स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने ब्लॉक कांग्रेस शहर और ग्रामीण के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया है और राज्यपाल के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया।
दरअसल मध्यप्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र में विजयपुर एवं बुधनी में 13 नवम्बर को उप चुनाव सपन्न हुए है। इन चुनाव में कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में तो आम मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया है एवं भारतीय जनता पार्टी के असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है, और दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट की गई है। इतना ही नही उनकी फसलों को जलाकर नुकसान पहुंचाया गया है। इस तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस शहर 1-2और ग्रमीण 1-2 के बैनर तले शुक्रवार दोपहर को नीमच के शिवाजी सर्कल स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेसीयों द्वारा धरना प्रदर्शन किया इस दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब 2 घंटे से अधिक तक की धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन नीमच शहर ब्लॉक के दोनों अध्यक्ष धरना प्रदर्शन में नहीं दिखाई दिए। जिसके चलते यह चर्चा का विषय बन गया। हालांकि जब हमने इस संदर्भ में जानकारी जुटाई तो बताया गया कि नीमच शहर के एक ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने शहर से बाहर गए हुए हैं। जिसके चलते वह शामिल नहीं हो पाए। वही दूसरे ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लॉक्स आधा घंटे के करीब ही धरना प्रदर्शन में शामिल हुए उसके बाद वे भी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। वही कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया। ज्ञापन के माध्यम से उक्त चुनाव में मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने से रोकने वाले लोगों व अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों केख लाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, नीमच नगर पालिका मे नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, हिदायत उल्ला खान, गजेंद्र यादव, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।