उज्जैन रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह पहुंचे नीमच, एसपी कार्यालय में अधिकारीयों से गोलीकांड के मामले में कर रहे चर्चा

Harish Meena
1 Min Read

नीमच।  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शुक्रवार को दोपहर 3: 30 बजे के करीब उज्जैन रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह पहुंचे। एसपी कार्यालय में आईजी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक ले रहें है। बैठक में नारकोटिक्स विभाग के उप नारकोटिक्स आयुक्त संजय मीणा एसपी अमित तोलानी, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर दिनेश जैन, अपर कलेक्टर नेहा मीना सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि आईजी मनोज कुमार सिंह नीमच में समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए गोली कांड के मामले में अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। गोलीकांड के मामले गिरफ़्तार बाबू सिंधी के अवेध मादक पदार्थों की तस्करी व अपराधिक रिकार्डो के बारे में उप नारकोटिक्स आयुक्त से चर्चा कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment