करंट लगने से एक युवक की हुई मौत, घर में था इकलौता वारिस

Harish Meena
1 Min Read

छोटी सादड़ी। क्षेत्र के ग्राम केसुन्दा निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा है। प्राप्त जानकारी अनुसार 29 वर्षीय मृतक युवक का नाम पूरण सिंह पिता स्व. उदयलाल आंजना है। वह बुधवार रात्रि को घर पर ही पानी की मोटर चलाकर पानी भर रहा था। पानी भरने के बाद जब वह तार खोल रहा था तो मोटर का एक तार प्लग में ही रह गया। बारिश से तार और फर्श (जमीन) गीली होने से उसे करंट लग गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक घर में इकलौता होकर खेती करता था।

 

मिली जानकारी अनुसार उसके पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। दो बहनों की भी शादी हो चुकी है। वर्तमान में घर में केवल मृतक व उसकी मां ही रहते थे। युवक की मौत के बाद अब मां अकेली हो गई है। गुरुवार को पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment