सावन निवासी लापता महिला का कुएं में मिला शव, 2 दिन से लापता थी महिला, पुलिस जुटी जांच में

Bablu Kiloriya
2 Min Read

NMH NEWS नीमच। सिटी थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले घर से अचानक लापता हुई महिला का शव घर के पास ही कुछ दूरी पर कुएं में मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं शव को देर रात्रि में पुलिस ने कुएं से निकलकर जिला अस्पताल में पीएम के लिए रखवाया। वही मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सावन निवासी केसरबाई पति सुखलाल गुर्जर उम्र 38 वर्ष 13 अक्टूबर को सुबह अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने महिला को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। महिला के गायब होने के बाद परिजनों ने सिटी थाना क्षेत्र के जवासा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। और बताया जा रहा है कि दूसरे दिन 14 अक्टूबर की शाम को 5 बजे महिला का शव घर के पास ही मोतीलाल गुर्जर के कुएं में दिखाई दिया। शव की सूचना मिलते ही जवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर देर रात्रि में कुएं से शव को बाहर निकाला गया और पिकअप की सहायता से जिला अस्पताल पीएम के लिए पहुंचाया गया। जहां सुबह शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। जल्द महिला की मौत के कारणों का खुलासा होगा।

नीमच व आसपास के जिले से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए लिंक पर क्लिक कर जुड़े NMH NEWS के WhatsApp ग्रुप में


 

Share This Article
Leave a comment