नीमच में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई गई है जिसको आम नागरिक आज शनिवार से देख सकेंगे। शहर की दशहरा मैदान में सनातन सर्व धर्म भैरव भक्ति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में डॉक्टर वसंत विजय जी महाराज तपस्या हवन और प्रवचन कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। एक दिन पहले 2024 मिठाइयों का भोग लगाया गया। प्रतिदिन डॉ वसंत विजय जी महाराज की भैरव कथा दोपहर 3 बजे शुरू होती है जो देर शाम तक चलती है इसके साथ ही आयोजन मंडल ने इंदौर के कलाकारों द्वारा राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में 84000 वर्ग फीट की रंगोली तैयार की जा रही है। जो विश्व की सबसे बड़ी रंगोली है। रंगोली में देश के 28 राज्यों के करीब 100 महापुरुष क्रांतिकारी संत एवं नेताओं के चित्र उकेरे गए हैं रंगोली को 3 से 4 दिन बनाने में लगे हैं। रंगोली बनाकर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।