नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया पदभार ग्रहण, पत्रकारों से की चर्चा , कलेक्टर ने बताई उनकी प्राथमिकता

Bablu Kiloriya
2 Min Read

NMH NEWS नीमच। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार की देर रात IAS तबादल सूची जारी की थी जिसमें आठ जिलों के कलेक्टर बदले गए। जिसमें नीमच भी शामिल था। जिसके बाद आज मंगलवार को नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्र नीमच पहुंचे। और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के पद का पदभार संभाला है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद ने उन्हें पदभार सौंपा। नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्र पत्रकारों से भी रूबरू हुए जिसमें उन्होंने बताया कि जिले के लिए उनकी प्राथमिकता शासन की योजना निर्देशों का पालन करना रहेगी। उसके साथ ही जिले में पूर्व में अधिकारियों ने जो अच्छे कार्य रहे है। उनको निरंतर आगे करते रहेंगे। राजस्व के मामलों का तत्काल निराकारण व आमजन के सभी कार्य किए जाएंगे।

बता दें कि सरकार द्वारा जिले में पदस्थ कलेक्टर दिनेश जैन को मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण और पंचायत विकास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्र को यहां की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्र 2015 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। जो इंदौर शहडोल भोपाल सहीत अन्य जिलों में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर सहित कई पदों पर रह चुके हैं। नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को कलेक्टर के रूप में उनका पहला जिला मिला है। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से भी रूबरू हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment