कमल चौक पर कार ने दो पहिया वाहन को पिछे से मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी हुए गंभीर घायल

Harish Meena
1 Min Read
नीमच केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कमल चौक पर शनिवार की दोपहर 1:30 बजे के करीब एक कार चालक ने दो पहिया वाहन को पिछे से जोरदार टक्कर मार दी। दो पहिया वाहन पर सवार पति पत्नी गंभीर घायल हुए हैं।
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार कृष्णा नगर निवासी मनीष पिता रमेश चंद्र गर्ग अपनी पत्नी पूनम के साथ स्कूटी पर सवार होकर फॉर जीरो चौराहे से होते हुए फवारा चौक की ओर जा रहे थे इसी दौरान कमल चौक पर कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हे रिक्शा की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनो को पति पत्नी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
Share This Article
Leave a comment