अज्ञात व्यक्ति के सड़ी-गली हालत में मिले शव के टुकड़े, एडिशन एसपी पहुंचे मौके पर, की जा रही जांच पड़ताल

Bablu Kiloriya
2 Min Read

नीमच। जिले की जावद थाना क्षेत्र के सरवानिया महाराज चौकी अन्तर्गत आने वाले और सरवानिया महाराज और उपरेडा के बीच सड़ी-गली हालत में एक लाश मिली है। जिसके टुकड़े अलग-अलग स्थान पर मिले हैं। चेहरा पूरी तरह से सड़ चुका है। सड़ी-गली हालत ममें लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सरवानिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया मौके पर पहुंचे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम भी गहन छानबिन कर रही है। शव को हत्या कर फेंका गया है या फिर कुछ अन्य मामला है यह तो जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

मामले में एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सरवानिया चौकी क्षेत्र के सरवानिया महाराज और उपरेडा के बीच मुख्य मार्ग के समीप सड़ी-गली हालत में एक लाश मिली है। जिसको लेकर छानबीन की जा रही है। उपरेडा का एक 11 वर्षीय बालक भी लापता है जिसको लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में जो भी लापता है उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है। एडिशनल एसपी ने बताया है कि जिस स्थान पर शव मिला है। यह ट्रेचिंग ग्राउंड है जहां पर मवेशियों को भी फेंका जाता है। जिसके चलते यहां पर कई प्रकार के जगली जानवर आते रहते हैं तो हो सकता है कि इस शव को उन्होंने ही शतविक्षत किया हो।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment