NMH NEWS नीमच। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विकास की दिशा में एक और कदम उठाया जा रहा है। सालों से बदहाली का दंश झेल रहे उप नगर बघाना को अब गंदगी और सीवर की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में अमृत 2.0 योजना के तहत उप नगर बघाना में 14 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से सीवरेज कार्य का भूमिपूजन आज रविवार को होगा। आज दोपहर 3 बजे अहीर व्यायामशाला (अखाड़ा नंबर 1) के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल और मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा करेंगी।
क्षेत्रीय पार्षदों – नीरज अहीर (वार्ड 39), श्रीमती वीणा बृजेश सक्सेना (वार्ड 36), श्रीमती नसीम बानो लप्पो आपा (वार्ड 37), शशि कल्याणी (वार्ड 38) और श्रीमती सुशीला रामलाल ग्वाला (वार्ड 40) ने बताया कि सीवरेज सुविधा मिलने से बघाना क्षेत्र न केवल साफ-सुथरा बनेगा, बल्कि नागरिकों को गंदगी से भी झुटकारा मिलेगा। उपनगर बघाना कके सभी पार्षदों ने नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

